आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 30वें मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया लेकिन दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ों ने रोहित के इस फैसले को गलत साबित कर दिया। अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ों ने अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से ऐसी तबाही मचाई कि भारतीय टीम ने 50 रन बनाने से पहले ही पांच विकेट गंवा दिए।

Advertisement

इस मैच में किसी और से ना सही लेकिन स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से काफी उम्मीदें थी लेकिन वो भी सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, पांड्या जिस तरह से आउट हुए उसके बाद कगिसो रबाडा की काफी तारीफ की जा रही है क्योंकि लुंगी नगिडी की गेंद पर कगिसो रबाडा ने डीप फाइन लेग पर जो कैच पकड़ा वो शायद वही पकड़ सकते थे।

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने जब लुंगी की गेंद प पुल शॉट खेला तो शायद उन्हें लगा कि गेंद रबाडा से पहले ही गिर जाएगी लेकिन रबाडा ने आगे की तरफ जंप लगाकर अद्भुत कैच को पूरा किया। रबाडा का ये कैच देखकर हार्दिक पांडया को अपनी किस्मत पर यकीन ही नहीं हुआ और वो निराश मुद्रा में पवेलियन की तरफ जाते हुए दिखे।

रबाडा के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस तेज़ गेंदबाज़ की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो एकतरफ से विकेटों का पतझड़ लगा हुआ था लेकिन सूर्यकुमार यादव को कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने एक और अर्द्धशतक लगा दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार