ENG V NZ: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) सुपर 12 के 33वें मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। करो या मरो मुकाबले में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने 81 रनों का साझेदारी की। एलेक्स हेल्स 40 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। 130 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए हेल्स ने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का जड़ा।

Advertisement

एलेक्स हेल्स के आउट हो जाने के बावजूद उनके ओपनिंग पार्टनर और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर की तरफ से जवाबी हमला जारी रहा। जोस बटलर ने 47 गेंदों पर 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली। रनआउट होने से पहले जोस बटलर के बल्ले से 155.32 के स्ट्राइक रेट से 7 चौके और 2 छक्के निकले। जोस बटलर एलेक्स हेल्स के अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने 20 रन बनाए।

Advertisement

इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्गयुसन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे जिन्होंने 2 विकेट लिया वहीं टिम साउथी सैंटनर, ईश सोढी ने 1-1 विकेट लिया।

बता दें कि इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने 3 मुकाबले खेले जिसमें उसे दो मैचों में जीत मिली है। 5 अंको के साथ फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप एक में पहले नंबर पर काबिज है। वहीं अगर इंग्लैंड की बात करें तो आयरलैंड से हारने के चलते उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें थोड़ा कम हुई हैं। इंग्लैंड के तीन मैचों में तीन अंक हैं और वो अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार