आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने 2011 के बाद आईसीसी वर्ल्ड कप जीता। वहीं भारतीय टीम ने जीत के साथ हेड कोच राहुल द्रविड़ को विदा दी।  केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले गए इस फाइनल मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन टांगे। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 76(59) रन विराट कोहली के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। अक्षर ने 47(31) रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 4 छक्के जड़े। 

Advertisement

विराट और अक्षर ने चौथे विकेट के लिए 72 (54) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। शिवम दुबे ने 27(16) रन का योगदान दिया। अपनी इस छोटी सी पारी में दुबे ने 3 चौके और एक छक्का लगाया। विराट और दुबे ने 5वें विकेट के लिए 57 (33) रन की साझेदारी की। केशव महाराज और एनरिक नॉर्खिया ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने नाम किये। मार्को यानसेन और कागिसो रबाडा एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना पाने में कामयाब हो पायी। हेनरिक क्लासेन ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 27 गेंद में 2 चौको और 5 छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। क्विंटन डी कॉक ने 31 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। 

डी कॉक और स्टब्स ने तीसरे विकेट के लिए 58(38) रन जोड़े। क्लासेन और डी कॉक ने चौथे विकेट के लिए 36 (23) रन जोड़े। डेविड मिलर ने 17 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये। क्लासेन और मिलर ने 45 (22) रन जोड़े। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट हार्दिक पांड्या को मिला। 2-2 विकेट अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने हासिल किये। एक विकेट अक्षर पटेल को मिला। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह। 

Advertisement

साउथ  अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज़ शम्सी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार