आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराते हुए खिताब जीत लिया। वहीं बतौर हेड कोच ये राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का आखिरी असाइनमेंट था जिसका अंत उन्होंने जीत के साथ किया। इस जीत के बाद द्रविड़ ने कहा कि अगले 5-6 साल में भारत कई ट्रॉफियां जीतेगा। भारत ने 11 साल के लंबे इंतजार के बाद ट्रॉफी अपने नाम की थी। 

Advertisement

द्रविड़ ने कहा कि, "भारतीय क्रिकेट टीम में शानदार प्रतिभा है। उनकी एनर्जी और आत्मविश्वास इस समय दूसरे लेवल पर है। आने वाले समय में, अगले 5-6 सालों में भारत इतनी सारी ट्रॉफियां जीतेगा। ये 2 साल का सफर था। इस टीम का कंस्ट्रक्शन और हम जिस तरह के स्किल्स चाहते थे, जिस तरह के खिलाड़ी चाहते थे। चर्चा तब शुरू हुई जब मैंने 2021 शुरू किया और यह सिर्फ इस वर्ल्ड कप का काम नहीं है, यह 2 साल की जर्नी जैसा लगता है।" 

Advertisement

हेड कोच ने आगे कहा कि, "एक खिलाड़ी के रूप में, मैं ट्रॉफी जीतने के लिए पर्याप्त भाग्यशाली नहीं था लेकिन मैंने अपना बेस्ट दिया। मैं काफी भाग्यशाली था कि मुझे एक टीम को कोचिंग करने का मौका दिया गया, मैं भाग्यशाली था कि लड़कों के इस ग्रुप ने मेरे लिए यह संभव बनाया इस ट्रॉफी को जीतने में सक्षम। यह बहुत अच्छा एहसास है, ऐसा नहीं है कि मैं किसी मुक्ति का लक्ष्य बना रहा था, यह वह काम था जो मैं कर रहा था...यह एक शानदार जर्नी रही है।"

फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से विराट कोहली ने 76(59) और अक्षर पटेल ने 47(31) रन की पारियां खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हार्दिक पांड्या ने अपने नाम किये। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। अक्षर पटेल एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार