आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 36वें मैच में पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी की मदद से आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ पाकिस्तान ने जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा ली। पाकिस्तान और आयरलैंड की पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। ये जीत पाकिस्तान को आत्मविश्वास देगी। सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

आयरलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 31(19) रन गैरेथ डेलानी के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए। जोशुआ लिटिल ने 22(18) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्के लगाए। मार्क अडायर ने 15(19) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके जड़े। डेलानी और अडायर ने सातवें विकेट के लिए 44 (30) रन जोड़े। इमाद वसीम और शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए। मोहम्मद आमिर के खाते में 2 विकेट गए। हारिस रउफ ने एक विकेट अपने नाम किया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने मैच को 18.5 ओवर में 7 विकेट खोकर और 111 रन बनाकर जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान बाबर आजम ने बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 2 चौके की मदद से 32* रन की पारी खेली। मोहम्मद रिजवान और सैम अयूब ने क्रमशः 17(16), 17(17) रन का योगदान दिया। अब्बास अफरीदी ने 21 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाये। बाबर और अब्बास ने सातवें विकेट के लिए 33(40) रन जोड़े। आयरलैंड की तरफ से बैरी मैक्कार्थी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डालें। कर्टिस कैम्फर ने 2 विकेट अपने नाम किये। मार्क अडायर और बेंजामिन व्हाइट को एक-एक विकेट मिला। 

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर, अब्बास अफरीदी।  

Also Read: Live Score

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार