T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2016 भारत में आयोजित किया गया था जो वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे शानदार वर्ल्ड कप में से एक था। फाइनल मुकाबले में डैरेन सैमी की टीम वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। ये मैच किसी रोलर कोस्टर-राइड से कम नहीं था। नंबर 8 पर बल्लेबाजी के लिए कार्लोस ब्रेथवेट ने इस मैच में बेन स्टोक्स के लास्ट ओवर में लगातार 4 छक्के जड़े थे। इस पारी के दौरान उन्होंने 340 के स्ट्राइक रेट से 10 गेंदों पर 34 रन बनाए।

Advertisement

उस वक्त वेस्टइंडीज के खेमे में माहौल कैसा था? कप्तान डैरेन सैमी कैसा महसूस कर रहे थे? इन सबका खुलासा खुद सैमी ने किया है-

Advertisement

आईसीसी ने सैमी से जुड़ा हुआ वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सैमी कह रहे हैं, ' अंतिम ओवर में 19 रन बनाने के लिए बहुत होते हैं। मैंने क्रिस गेल से कह दिया था कि अगर पहली गेंद पर सिक्स जाता है तो फिर ये डिफरेंट बॉल गेम हो जाएगा। क्योंकि इसके बाद आपको 5 गेंदो पर 13 रन चाहिए होंगे। ऐसे में सिर्फ आपको 2 छक्के लगाने हैं।'

डैरेन सैमी ने आगे कहा, 'कार्लोस ने पहली गेंद पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर भी उन्होंने जोर से हिट किया और सिक्स मार दिया। तीसरी गेंद पर मुझे लगा कार्लोस लॉन्ग ऑन पर मारने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनसे मिस हिट हो गई और गेंद मिड ऑफ की तरफ छक्के के लिए चली गई। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। दिनेश रामदीन पिच पर दौड़ गए थे उन्हें लगा हम जीत गए हैं। लेकिन, हमें 1 और रन बनाना था।'

Advertisement

उसके बाद अगली गेंद पर कार्लोस रिम्बेबर द नेम ब्राथवेट। लगातार 4 छक्के ये बहुत ज्यादा स्पेशल था। ऐसा लगा कि आपका पूरा करियर 1 सेकंड में समा गया हो। वेस्टइंडीज चैंपियन बन गया था और उस मोमेंट को हम कभी नहीं भूल सकते। हमने जो महसूस किया वो शब्दों में नहीं बताया जा सकता। हम अब भी चैंपियन हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार