Jos Buttler catch: पर्थ के स्टेडियम में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेले गए सुपर-12 के दूसरे मैच में जोस बटलर ने अपनी फील्डिंग से फैंस का ध्यान खींचा है। अफगानिस्तान की बैटिंग के 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्क वुड ने अपनी रफ्तार भरी गेंद से मोहम्मद नबी को सरप्राइज करने की कोशिश की। मार्क वुड ने शॉर्ट बॉल फेंकी बल्लेबाज ने लगभग-लगभग गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा ही दिया था।

Advertisement

मोहम्मद नबी के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और एकपल के लिए ऐसा लगा कि गेंद शायद बाउंड्री लाइन के पार हो जाए। लेकिन विकेट के पीछे तैनात इंग्लिश कप्तान जोस बटलर के इरादे कुछ और ही थे। जोस बटलर हवा में उड़े और अपने लेफ्ट हांड पर डाइव मारकर हैरतअंगेज कैच लपक लिया।

Advertisement

जोस बटलर विकेट के पीछे कई बार ऐसे कारनामे दिखा चुके हैं। जोस बटलर के इस शानदार कैच का वीडियो आईसीसी ने शेयर किया है जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अफगानिस्तान की टीम पहले बैटिंग करते हुए 19.4 ओवर में महज 112 रनों पर सिमट गई।

इंग्लैंड के लिए सैम कुर्रन ने 3.4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट झटके वहीं मार्क वुड ने शानदार स्पैल फेंकते हुए 4 ओवर के कोटा में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। इंग्लैंड टीम ने 5 विकेट शेष रहते 18.1 ओवर में रनचेज कर लिया। लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। सैम कुर्रन को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार