T20 World Cup: 'सुनिश्चित करना कि आप जीत जाएं ताकि हम चौथे स्थान पर पहुंचें', नीदरलैंड के बल्लेबाज टॉम कूपर ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को ये मैसेज तब दिया जब वो बांग्लादेश के खिलाफ टॉस के लिए जा रहे थे। नीदरलैंड की दक्षिण अफ्रीका पर 13 रनों की जीत ने पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खोले थे। जिसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया और सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की हार ना केवल पाकिस्तान के लिए जरूरी थी बल्कि नीदरलैंड के लिए भी इसकी काफी अहमियत थी। क्योंकि इसके बाद ये संयोजन बन रहे थे कि अगर पाकिस्तान बांग्लादेश को हरा देता है, तो नीदरलैंड अंक तालिका में नंबर-4 पर आ जाएगी। जो उन्हें अगले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करा देगा।

Advertisement

नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने मैच के बाद कहा, 'एक और शानदार अनुभव,नीदरलैंड से एक और बड़ा उलटफेर। पहले दो गेम हारने के बाद हमारे लिए पूर्ण लक्ष्य ये था कि हम अभी भी अगले विश्व कप के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई करने के लिए खेल रहे हैं। दो परिणाम हमारे हक में आए।'

वहीं अगर साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें तो जीत के लिए 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज 145 रन ही बना सकी। इस हार के चलते दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई वहीं बांग्लादेश को 5 विकेट से हराते ही पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार