Rohit Sharma and Babar Azam: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के आगाज में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। भारत को अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत और पाक के बीच हमेशा से ही हाईवोल्टेज मुकाबले का इतिहास रहा है। लेकिन, अगर बीते कुछ मैचों पर नजर डालें तो पाएंगे कि अब टीम इंडिया और पाकिस्तान के खिलाड़ियों में ऑनफील्ड और ऑफफील्ड काफी दोस्ताना माहौल है। इसकी एक झलक आईसीसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी देखने को मिली।

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा और बाबर आजम दो दोस्तों की तरह लग रहे थे जो अलग-अलग देशों के लिए क्रिकेट खेलते हैं। दोनों ने ही भारत-पाक के खिलाड़ियों के बीच रिश्ते को बड़े ही खूबसूरती से समझाया। बाबर आजम ने कहा, 'ये (रोहित) बड़े हैं मुझसे। मैं कोशिश करता हूं इनसे अनुभव ले सकूं क्योंकि इन्होंने इतना सर्व किया हुआ है तो जितनी ज्यादा सीखी जाए वो अच्छा है हमारे लिए।'

Advertisement

जिसपर रोहित शर्मा कहते हैं, 'जैसे बाबर ने बोला... हम पाकिस्तान के खिलाफ खेल को समझते हैं, लेकिन हर बार इसके बारे में बात करने और अपने अंदर दबाव बनाने का कोई मतलब नहीं है। हम लोग आपस में जब भी मिले जैसे एशिया कप में मिले, अभी मिले, हम पुछते हैं 'घर में क्या हालचाल हैं? परिवार कैसा है?' बस हम इन चीजों के बारे में बात करते हैं।

रोहित शर्मा ने आगे कहा, 'जीतने भी इनके टीम के खिलाड़ियों से मैं मिला हूं.. जो हमारे पहले पीढ़ी के खिलाड़ी है उन्होंने भी हमें यही बताया था। हमारे बीच आपस में घर के बारे में ही बातचीत होती है। लाइफ कैसी है, कौन सी नई गाड़ी खरीदी। ये साब बात होती है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार