Shaheen afridi and Mohammed Shami: टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलना है। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले प्रैक्टिस मैच में ही शमी ने छाप छोड़ने में कामयाबी पाई। शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20वां ओवर फेंका और 3 विकेट झटककर टीम इंडिया को हारा हुआ मुकाबला जीता दिया।

Advertisement

इस मैच से ठीक पहले मोहम्मद शमी को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में अफरीदी को शमी से कहते हुए देखा जाता है, 'शमी भाई कैसे है आप?’

Advertisement

अफरीदी ने आगे कहा, 'जब से मैंने गेंदबाजी शुरू की है तबसे मैं आप को फॉलो कर रहा हूं। आपकी न रिस्ट पोजिशन और सीम का जवाब नहीं है।' शाहीन अफरीदी की बात सुनकर शमी कहत हैं, 'आप ऐसे गए थे ना गेंद डालने, यहां तक सही है। लेकिन डिलेवारी के वक़्त रिस्ट उल्टा जा रहा है। अगर रिलीज प्वाइंट अच्छा हो जाएगा न सीम भी ठीक हो जाएगा और गेंद बाहर निकल जाएगी।'

अफरीदी फिर कहते हैं, 'शमी भाई फिंगर यूज करना है क्या?' जिसपर शमी कहते हैं, 'नहीं दोनों नॉर्मल रखनी है।' बता दें कि शाहीन शाह अफरीदी चोट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। चोट के चलते अफरीदी ने एशिया कप के अलावा पाकिस्तान के लिए काफी क्रिकेट मिस किया। भारत के खिलाफ मैच से वो इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार