ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। शाहीन अफरीदी द्वारा फेंके जा रहे 19वें ओवर में मैथ्यू वेड ने लगातार 3 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। इस हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने ड्रेसिंग रूम में दर्द से भरी स्पीच दी। इस स्पीच के दौरान शाहीन अफरीदी काफी दुखी नजर आए।

Advertisement

स्पीच के दौरान बाबर आजम ने कहा, ‘दर्द सबको है। हमें अच्छा करना चाहिए था। हमें सीखना है हमे ध्यान रखना है कि हमारी जो यह यूनिट बनी हुई है, यह टूटे नहीं। ना कोई किसी पर अंगुली उठाए, कि उसने ऐसा कर दिया, उसने वैसा कर दिया। उसने ये कर दिया, उसने वो कर दिया। हमने ही अच्छा नहीं खेला।’

Advertisement

बाबर आजम जब अपनी बात कह रहे होते हैं तब उनकी बातों में दर्द साफ झलक रहा था वहीं कैमरे का एंगल जब तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की तरफ गया तब उनका रिएक्शन देखने लायक था। शाहीन भावुक थे और अलमारी में सिर टिकाए थोड़ा इमोशनल दिखे।

बाबर आजम ने आगे कहा, '‘भाइयों इक्ट्ठा होने में बहुत समय लगता है। ये जोड़ बड़ी मुश्किल से होता है। एक हार से कोई भी निकले ना इसमें से। मैं सबका समर्थन करता हूं। आप लोगों ने मुझे सपोर्ट किया। बहुत अच्छा फैमिली वाला माहौल रखा। हर बंदे ने जिम्मेदारी उठाई है। कोई गिरे ना सोचो कि हम कहां गलत थे और कहां हम अच्छा कर सकते थे। एक दूसरे को उठाओ खींचना किसी को नहीं है। कोई भी किसी के बारे में बात नहीं करेगा। एक दूसरे को उठाओ और सीखो।’

कुछ यूं घटा था मैच: पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन बना मैच जीत लिया। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की भिड़त होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार