मीरपुर, 13 नवंबर (CRICKETNMORE)| तैजुल इस्लाम (107/5) और मेहंदी हसन (61/3) की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश की टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को जिम्बाब्वे को उसकी पारी में 304 रन पर रोककर 218 रन की बढ़त हासिल कर ली। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 522 रन बनाकर घोषित कर दी थी। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

जिम्बाब्वे ने अपना नौवां विकेट 304 के स्कोर पर रेगिस चकाबवरा (10) के रूप में खोया। इसके बाद रिटायर्ड हर्ट होने वाले टेंडई चटारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और जिम्बाब्वे की टीम आलआउट हो गई। मेहमान टीम फॉलोऑन के अपने लक्ष्य से 19 रन पीछे रह गई।

Advertisement

बांग्लादेश को उसी की धरती पर पहले मैच में हराने वाली जिम्बाब्वे के लिए ब्रैंडन टेलर ने 194 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 110 रन की पारी खेली और अपने करियर का पांचवां शतक पूरा किया। उन्होंने पीटर मूर (83) के साथ छठे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की। 

मूर ने 114 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से अपने करियर की सर्वोच्च पारी खेली। उनके अलावा ब्रायन ने 128 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रन और कप्तान हेमिल्टन मसकाद्जा ने 14 रन का योगदान दिया। 

मेजबान बांग्लादेश की ओर से इस्लाम ने लगातार तीसरी बार पांच या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। हसन ने तीन गेंदों के अंदर दो विकेट चटकाए। अरीफुल हक ने एक विकेट अपने नाम किया। 

इससे पहले, बांग्लादेश ने सोमवार को विकेटकीपर-बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 219), मोमिनुल हक (161) और मेहंदी हसन मिराज (नाबाद 68) की बेहतरीन पारियों के दम पर अपनी पहली पारी सात विकेट के नकुसान पर 522 रनों पर घोषित कर दी थी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार