गत चैंपियन तमिलनाडु ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट (Syed Mushtaq Ali T20 2021) के लिए अपनी टीम घोषित की। दिनेश कार्तिक जिनके नेतृत्व में टीम ने पिछली बार जीत हासिल की थी वह टीम के कप्तान होंगे।

Advertisement

टीम में कुछ नए चेहरों में शामिल किया गया है जिनमें बी. साई सुदर्शन और पी. सरवण कुमार के नाम शामिल हैं। ऑलराउंडर विजय शंकर टीम के उपकप्तान होंगे और टी. नटराजन के अलावा वाशिंगटन सुंदर भी शामिल होंगे।

Advertisement

अनुभवी एन. जगदीशन जो चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल के दूसरे चरण में शामिल हैं और बी. अपराजित तथा एम. शाहरूख खान को भी लिया गया है।

तमिलनाडु की टीम इस प्रकार है :

दिनेश कार्तिक (कप्तान), विजय शंकर (उपकप्तान), एम.एस. वाशिंगटन सुंदर, टी. नटराजन, संदीप एस. वारियर, आर. साई किशोर, बी. अपराजित, एन. जगदीशन, एम. अश्विन, एम. शाहरुख खान, सी. हरि निशांत, एम. सिद्धार्थ, वी. गंगा श्रीधर राजू, एम. मोहम्मद, जे. कौसिक, आर. संजय यादव, आर. सिलंबरासन, आर. विवेक राज, बी. साई सुदर्शन, पी. सरवण कुमार।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार