फैंस की दीवानगी आसमान पार, बर्थडे पर लगा दी धोनी की 40 फीट ऊंची बैनर

Updated: Wed, Jul 07 2021 20:41 IST
Tamil Nadu fans put up a 40 ft huge banner of MS Dhoni to send him birthday love (Image Source: Google)

आज, 7 जुलाई को भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। सोशल मीडिया से लेकर असल जिंदगी में धोनी के दिवाने अपने पसंदीदा खिलाड़ी को खुश करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे।

धोनी के फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं और जब बात चेन्नई के फैंस की होती है तो यह प्यार और भी बढ़ जाता है। जैसा कि हम सभी जानते है कि धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े है और उन्होंने इस टीम के साथ कई यादगार लम्हें बांटे हैं। वहां के लोग धोनी को थाला बुलाते है और वो पूरे तमिलनाडु में धोनी की लोग पूजा भी करते हैं।

माही के 40वें जन्मदिन पर फैंस का प्यार और भी उमड़कर दिखा। फैंस ने इस बार अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए सारी हदें पार कर दी और धोनी की 40 फीट लंबे बैनर को लगाया।

इस बैनर में धोनी के करियर से जुड़ी कई फोटो है जिसमें पूर्व क्रिकेटर के सफर को दर्शाया गया है। इस फोटो में उनकी आर्मी के ड्रेस में भी एक फोटे हैं जिसमें लिखा है कि 'नेशनल इंडिया का डायनेमिक हीरो।"  इस पोस्टर की साइज को देखकर पता लगा सकते हैं धोनी के लिए लोगों में कितनी चाहत है।

गौरतलब है कि धोनी वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान में से एक रहे हैं। वो आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी जीतने वाले भारत के इकलौते कप्तान है। साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले धोनी ने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया तो वहीं उन्होंने 15 अगस्त साल 2020 को इंटरनेशनल करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

हालांकि धोनी अभी भी आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बतौर कप्तान शामिल हैं और वो एक बार फिर यूएई में अपनी कप्तानी का जादू दिखाते हुए मिलेंगे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें