23 अक्टूबर। विजय हजारे ट्रॉफी 2019 के सेमीफाइनल 2  में तमिलनाडु ने गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित मैच में गुजरात ने बेंगलुरु में पहले  बल्लेबाजी की और 40 ओवर वाले मैच में 9 विकेट पर 177 रन बनाए। जिसमें सबसे ज्यादा रन ध्रुव रावल ने बनाए।

Advertisement

ध्रुव रावल ने 40 रनों की पारी खेली तो वहीं अक्षर पटेल ने 37 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के योगदान के कारण गुजरात की टीम किसी तरह 177 रन पर पहुंच पाने में सफल रही। 

Advertisement

तमिलनाडु के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और एम मोहम्मद ने 6 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट, वॉशिंगटन सुंदर (1), नटराजन (1), अश्विन (1) मुर्गन अश्विन ने 1 विकेट चटकाए। 

वहीं तमिलनाडु के लिए कप्तान दिनेश कार्तिक ने 47 गेंद पर 47 रनों की पारी खेली तो वहीं शाहरूख खान ने तेजी से 46 गेंद पर 56 रन बनाकर तमिलनाडु को 39वें ओर में 5 विकेट से जीत दिला दी। अभिनव मुकुंद ने 32 रनों की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार