WPL Auction: जी कमालिनी ने कर दिया कमाल, 16 साल की लड़की को मुंबई इंडियंस ने बनाया करोड़पति

Updated: Sun, Dec 15 2024 16:36 IST
Image Source: Google

WPL Auction 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी में कई नए नाम सुर्खियां बटोरते दिखे और इसमें हर कोई एक नाम के बारे में बात कर रहा था और वो नाम रहा तमिलनाडु की ऑलराउंडर जी कमलिनी का। तमिलनाडु की इस 16 वर्षीय लड़की को मुंबई इंडियंस ने करोड़पति बनाकर उनकी जिंदगी बदल दी है। मिनी ऑक्शन में मुंबई ने कमालिनी को 1.6 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर अपनी टीम में खरीदा।

मुंबई के पास सिर्फ़ 2.65 करोड़ रुपये का पर्स था और उन्हें सिर्फ चार स्लॉट भरने की जरूरत थी। यही कारण रहा कि MI ने कमालिनी पर बड़ी रकम खर्च करने में संकोच नहीं किया। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में दक्षिण अफ्रीकी स्टार नादिन डी क्लार्क को भी अपनी टीम में शामिल किया लेकिन ऑक्शन में जो सबसे बड़ा चर्चा का केंद्र रही वो कमालिनी ही थी?

कौन हैं जी कमलिनी, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने WPL नीलामी में 1.6 करोड़ में खरीदा?

16 साल की उम्र में, कमलिनी पहले से ही भारतीय क्रिकेट में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं। तमिलनाडु की रहने वाली ये युवा क्रिकेटर एक शक्तिशाली बल्लेबाज है जो विकेटकीपिंग और स्पिन गेंदबाजी भी कर सकती है। उनकी हरफनमौला क्षमताओं के चलते वो हर टीम के निशाने पर रही लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस की टीम ने बाज़ी मार ली।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

अक्टूबर में अंडर-19 घरेलू टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने आठ मैचों में 311 रन बनाए और तमिलनाडु को खिताब दिलाने में अहम योृगदान दिया। इसके साथ ही  उन्होंने अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत बी के लिए दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ मैच जीतने वाली 79 रन की पारी खेलकर शीर्ष स्कोर बनाया। कमालिनी ने आगामी अंडर-19 एशिया कप के लिए भारत की टीम में जगह बनाई और अगले साल मलेशिया में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी जगह बनाने की उम्मीद है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस में हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर और नैट साइवर-ब्रंट जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। ऐसे में कमालिनी के लिए सीखने और आगे बढ़ने के लिए ये एक बेहतरीन जगह होने वाली है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार ::

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें