Tamim Iqbal DRS VIDEO: मॉडन डे क्रिकेट में DRS (Decision Review System) किसी भी टीम के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि कई बार ऐसी घटनाएं क्रिकेट के मैदान पर घटी हैं जिसमें कप्तानों के द्वारा DRS का बेहद खराब इस्तेमाल किया गया। ऐसा ही इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी देखने को मिला। यहां बांग्लादेशी कप्तान तमीम इकबाल ने एक ऐसा रिव्यू लिया जिसके कारण अब क्रिकेट फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

क्रिकेट प्रेमियों के द्वारा तमीम इकबाद के द्वारा लिए गए इस रिव्यू को इतिहास के सबसे खराब DRS की उपाधि तक दे दी गई है। दरअसल, यह घटना इंग्लिश इनिंग के 48वें ओवर में घटी थी। आदिल रशीद बल्लेबाज़ी कर रहे थे और उन्हें आउट करने के लिए तस्कीन अहमद ने एक बुलेट यॉर्कर डिलीवर किया था। यहां रशीद ने इस गेंद को अपने बैट से रोक दिया।

Advertisement

हालांकि इस दौरान तस्कीन का मानना था कि गेंद रशीद के बैट से नहीं बल्कि पैड से टकराया है। गेंदबाज़ ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने 'ना' में अपना फैसला सुनाया। यह देखकर तस्कीन ने कप्तान तमीम इकबाल को रिव्यू लेने को कहा, अपने गेंदबाज़ को उत्साहित देखकर कप्तान साहब ने भी बिना दो बार विचार किये अंपायर के फैसलो को चैंलेज कर दिया।

फिर क्या था, बिग स्क्रीन पर घटना का वीडियो देखा गया जहां यह साफ-साफ दिखा कि गेंद पैड से कोसो दूर और बैट के मिडिल से टकराया है। यही कारण है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फैंस तमीम और तस्कीन को अपने खराब रिव्यू के लिए ट्रोल कर रहे हैं। इस दौरान आदिल रशीद का रिएक्शन भी देखने लायक था। इस मैच की बात करें तो शेरे बांग्ला स्टेडियम में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद इंग्लिश टीम ने जेसन रॉय (132) और जोस बटलर (76) की तूफानी पारी के दम पर 50 ओवर में 327 रनों का विशाल लक्ष्य बांग्लादेश के सामने रखा। दूसरी तरफ मेजबान बांग्लादेश 194 रनों पर सिमट गई और 132 रनों से मैच हार बैठी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार