23 जनवरी, ढ़ाका (CRICKETNMORE)। बालांदादेश में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज के पांचवे मैच में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश की टीम आमने- सामने है।

Advertisement

बांग्लादेश की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 9 विकेट पर 216 रन बनाए। जिम्बाब्वे को 217 रनों का लक्ष्य मिला है।

बांग्लादेश के तरफ से तमीम इकबाल ने 76 रन और साथ ही शकिब अल हसन ने 51 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल ने वनडे क्रिकेट में एक सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

वनडे क्रिकेट में किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज तमीम इकबाल बन गए हैं। तमीम इकबाल ने बांग्लादेश के ढ़ाका क्रिकेट स्टेडियम यानि शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में अबतक 74 वनडे मैच खेलकर कुल 2549 रन बना लिए हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि श्रीलंका के सनथ जयसर्या ने प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में 71 मैच खेलकर 2514 रन बनाए हैं। तमीम इकबाल ने कई दिग्गजों से आगे निकल गए हैं।

इसके साथ - साथ तमीम इकबाल वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के तरफ से 6000 करियर रन बनानें वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर भी बन गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार