ढाका, 25 मई | बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने ढाका प्रीमियर लीग में अपने लिस्ट ए करियर में 6000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

एक वेबसाइट  के मुताबिक, अबाहानी टीम के कप्तान ने मंगलवार को बीएसकेपी-3 मैदान पर गाजी ग्रुप टीम के खिलाफ खेलते हुए 55 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिलने पर मैदान पर उतरे तमीम इस मुकाम से सिर्फ 38 रन दूर थे। तमीम ने 187 लिस्ट ए पारियों में आठ शतकों और 41 अर्धशतक की मदद से छह हजार रन बनाए हैं।

तमीम ने एकदिवसीय मैचों में 4,713 रन बनाए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिस्ट ए मैचों जिनमें अभ्यास मैच भी शामिल हैं, में 4,899 रन बनाए हैं। उन्होंने इस लीग में अभी तक आठ मैचों में 326 रन पूरे कर लिए हैं।

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार