न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के ओपनिंग बल्लेबाज तमीम इकबाल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस सीरीज से नाम वापस ले लिया है। वनडे टीम के कप्तान इकबाल ने कहा उन्होंने पहले ही अपने इस फैसले की जानकारी हेड कोच रसेल डोमिंगो और मिनहाजुल आबेदीन की नेतृत्व वाली सिलेक्शन कमेटी को दे दी थी।

Advertisement

इकबाल ने कहा, “ मैंने न्यूजीलैंड आने से पहले ही हेड कोच और चीफ सिलेक्टर को जानकारी दे थी कि मैं टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहूंगा। यह निजी कारणों की वजह से हैं। मेरी शुभकामनाएं टीम के साथ है।”

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अभी टी-20 टीम की घोषणा नहीं की है, जिसमें टीम की कमान महमूदुल्लाह संभालेंगे। इकबाल ने बांग्लादेश के लिए 74 टी-20 इंटरेशनल मैच खेले और देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में शतक जड़नें वाले वह अपनी टीम के इकलौते खिलाड़ी हैं। 

इससे पहले स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने भी न्यूजीलैंड दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था।  

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के साथ ही बांग्लादेश भारत में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर देगी। इसके बाद उसे जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी। 

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 20 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद तीन टी-20 मैच की सीरीज की शुरूआत 28 मार्च से होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार