Afghanistan vs Bangladesh 1st T20 Highlights: गुरुवार (2 अक्टूबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज़ और मोहम्मद नबी की पारियों के दम पर 151 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन और परवेज हुसैन ने बड़ी साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। 

Advertisement

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल 10 रन और इब्राहिम जादरान 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 31 गेंदों पर 40 रन और मोहम्मद नबी ने 25 गेंदों में 38 रन की अहम पारी खेली। अंतिम ओवरों में शराफुद्दीन अशरफ ने नाबाद 17 रन जोड़कर अफगानिस्तान को 9 विकेट खोकर 151 रन तक पहुंचाया।

Advertisement

बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान और नसुम अहमद को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने शानदार शुरुआत की। तंजीद हसन (51) और परवेज हुसैन (54) ने पहले विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी कर अफगानिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दीं। हालांकि बीच के ओवरों में बांग्लादेश की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम ने 12 से 16 ओवर के बीच में 6 विकेट गंवा दिए।

लेकिन अंत में नुरुल हसन (23* रन, 13 गेंद) और रिशाद हुसैन (14* रन, 9 गेंद) ने जिम्मेदारी संभाली और 8 गेंद शेष रहते बांग्लादेश को लक्ष्य तक पहुंचाकर 4 विकेट से जीत दिला दी।

अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान ने 4 विकेट झटके, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इसके अलावा फरीद अहमद और नूर अहमद को 1-1 विकेट मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस जीत के साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार