Taskin Ahmed Record: टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 का पहला मुकाबला शनिवार, 20 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश (SL vs BAN T20I Match) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज़ तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, इस मुकाबले में अगर तस्कीन अहमद श्रीलंका के दो विकेट चटकाते हैं तो वो अपने टी20I करियर के 100 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ बांग्लादेश के लिए ये कारनामा करने वाले सिर्फ और सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। जान लें कि अब तक बांग्लादेश के लिए सिर्फ शाकिब अल हसन (149 विकेट) और मुस्तफिजुर रहमान (146 विकेट) ने ही 100 या उससे ज्यादा टी20I विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

बांग्लादेश के टी20I में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़

शाकिब अल हसन - 129 टी20 मैचों की 126 पारियों में 149 विकेट

मुस्तफिजुर रहमान - 116 टी20 मैचों की 115 पारियों में 146 विकेट

तस्कीन अहमद - 80 टी20 मैचों की 78 पारियों में 98 विकेट

Advertisement

मेहदी हसन - 65 टी20 मैचों की 63 पारियों में 59 विकेट

शोरफुल इस्लाम - 53 टी20 मैचों की 51 पारियों में 58 विकेट

गौरतलब है कि 30 वर्षीय तस्कीन अहमद ने टी20 एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज के दौरान बांग्लादेश के लिए 2 मैचों में 4 विकेट झटके, हालांकि इस दौरान वो काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 8 ओवर में 9 की इकोनॉमी से 72 रन खर्चे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो सुपर-4 के मुकाबलों में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर अपने 100 टी20I विकेट पूरे करने पाते हैं या नहीं। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी20 एशिया कप 2025 के लिए बांग्लादेश की पूरी टीम: तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, लिट्टन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, महेदी हसन, जेकर अली, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, तन्ज़ीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, सैफ हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, नुरुल हसन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार