श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार (25 मई) को दूसरे वनडे में बांग्लादेश के निचले क्रम तस्कीन अहमद  (Taskin Ahmed ) पुरुष वनडे क्रिकेट इतिहास के पहले कन्कशन सब्सटिट्यूट बन गए। बल्लेबाज़ी के दौरान मोहम्मद सैफ़ुद्दीन (Mohammad Saifuddin) को सिर पर गेंद लगी थी। 

Advertisement

बांग्लादेश की पारी के 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर दुश्मंथा चमीरा की तेज बाउंसर सैफ़ुद्दीन के हेलमेट पर जाकर लगी।  गेंद उनके हेलमेट पर लगकर पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे कुसल मेंडिस की तरफ गई और इस गेंद पर रन चुराने के चक्कर में सैफ़ुद्दीन नॉऩ-स्ट्राइकर छोर पर रनआउट हो गए। सैफ़ुद्दीन ने 30 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए। 

Advertisement

पारी के अंत के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हेलमेट पर गेंद लगने के बाद सैफुद्दीन को कन्कशन के लक्षण महसूस हुए। जिसके बाद सैफुद्दीन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी जगह सब्सटिट्यूट के तौर पर तस्कीन अहमद को टीम में शामिल किया गया है। उन्हें आगे की जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। 

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान बांग्लादेश ने विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (125) के शानदार शतक के दम पर श्रीलंका 247 रनों का लक्ष्य दिया। मुशफिकुर के 127 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 125 रन की बदौलत बांग्लादेश 48.1 ओवर में 246 रन ही बना सकी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार