बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे एशिया कप के पांचवें मुकाबले में शाकिब अल हसन की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना दिए। इस मैच में वैसे तो कई मज़ेदार पल देखने को मिले लेकिन तस्कीन अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप जरूर देखना चाहेंगे।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि तस्कीन अहमद क्रीज़ में इतना डीप जाकर शॉट खेल रहे हैं कि वो हिट विकेट होने से बच जाते हैं। उनका पैर स्टंप्स के बिल्कुल पास है और अगर देखा जाए तो सिर्फ सूई जितना फर्क था जिसने उन्हें बचा लिया वरना वो हिट विकेट हो जाते। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाज़ों के फ्लॉप शो के बाद इस मैच में बांग्लादेशी बल्लेबाज़ एक मकसद के साथ खेलते हुए दिखे। फिर चाहे वो सलामी बल्लेबाज़ मेहदी हसन मिराज हों, अफीफ हुसैन हों या एक बार फिर मोसद्देक हुसैन हों। सब ने शानदार बल्लेबाज़ी की और अपनी टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

 श्रीलंका के लिहाज़ से बात करें तो उनके लिए भी ये मैच जीतना उतना ही जरूरी होगा क्योंकि अगर उनके इस मैच में पैर फिसले तो वो टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएंगे। ऐसे में दसून शनाका की टीम मैच जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार