राजकोट, 30 अप्रैल (CRICKETNMORE)| मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि टीम ने उन्हें शनिवार रात को गुजरात लायंस के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाकर जन्मदिन का सबसे खास तोहफा दिया है। रोहित 30 अप्रैल को 30 साल के हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में शनिवार को मुंबई और गुजरात का मैच देखने लायक था। 

Advertisement

गुजरात ने मुम्बई इंडियंस के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन मुम्बई की टीम ने अंतिम पांच ओवरों में 36 रनों पर छह विकेट गंवाने के साथ मैच पर से पकड़ खो बैठी और 153 रनों पर आउट हो गई। इसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ। 

Advertisement

मुम्बई ने सुपर ओवर में पांच गेंदों पर दो विकेट पर 11 रन बनाए लेकिन गुजरात की टीम जसप्रीत बुमराह द्वारा फेंके गए ओवर में आठ गेंदों का सामना करने के बाद भी छह रन ही बना सकी।

रोहित ने कहा, "मेरे इस जन्मदिन पर यह मेरा खास तोहफा है। पहली बार मैं सुपर ओवर खेला हूं, जो हमारे लिए एकदम नया है। हमने अच्छी शुरुआत की। विकेट धीमी थीं। गुजरात की टीम अपनी योजनाओं पर डटी हुई थी।"

मुंबई के कप्तान ने कहा, "क्रुनाल पांड्या के शानदार प्रदर्शन को सलाम। हमारी टीम के बल्लेबाजों की साझेदारी लंबी नहीं थी। पिछला मैच ज्यादा मायने नहीं रखता। हमें उम्मीद नहीं थी कि विकेट इतनी धीमी होंगी। इस प्रारूप में लय ने सबसे अहम भूमिका निभाई है। हमारे पास अच्छे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।"

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार