कोलकाता, 10 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के 19 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान का कहना है कि उन्हें टीम का पूरा समर्थन मिला है। ईशान ने बुधवार रात को मैच में मुंबई के लिए 21 गेंदों में 62 रन बनाए थे। 

Advertisement

इस मैच में मुंबई ने कोलकाता को 102 रनों से हराया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई ने छह विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

इस लक्ष्य को कोलकाता की टीम हासिल नहीं कर पाई और 108 रनों पर ढेर हो गई। 

 

ईशान ने कहा, "जब आपके कप्तान और टीम आपका समर्थन करते हैं, तो शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करना हमेशा अच्छा होता है। आपको बस आपका खेल खेलना होता है। मैं किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने में सहज हूं।"

झारखंड के बल्लेबाज ईशान ने कहा, "कोच ने कहा था कि अपनी ओर से अच्छा प्रदर्शन करना और आज हमें अच्छे रनों की जरूरत है। रोहित भाई ने भी कहा कि तुम अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हो। सिर्फ गेंद को देखो और अच्छे शॉट मारो।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार