India vs Australia 1st Test Day 1: भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार (22 नवंबर) को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में 49.4 ओवरों में 150 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही दूसरे सत्र की भी समाप्ति हुई। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

Advertisement

भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 73 रन के कुल स्कोर तक 6 विकेट गिर गए। इसके बाद ऋषभ पंत औऱ नितीश रेड्डी ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की। भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे रेड्डी टॉप स्कोरर रहे औऱ उन्होंने 59 गेंदों में 41 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और एक छक्का जड़ा। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 78 गेंदों में 37 रन और केएल राहुल ने 74 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। टीम इंडिया के 7 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए जोश हेजलवुड ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले। 

भारत के लिए इस मुकाबले में हर्षित राणा और नितीश रेड्डी ने डेब्यू किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन मैकस्वीनी करियर का पहला टेस्ट मैच खेलेगें।

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार