साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम दूसरी पारी में 327 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम तीसरे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 278 रनों से आगे खेलने उतरी थी। लेकिन तीसरे दिन पहले सत्र में 49 रन के अंदर ही 7 विकेट गिर गए। देखें पूरा स्कोरकार्ड
Advertisement
भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 123 रन बनाए। इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने 60 रन और अंजिक्य रहाणे ने 48 रन की पारी खेली।
Advertisement
साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी ने सबसे ज्यादा छह विकेट हासिल किए। इसके अलावा कागिसो रबाडा ने तीन और मार्को जेन्सन ने एक विकेट अपने खाते में डाला।