India vs Zimbabwe: टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है। भारतीय खिलाड़ियों के साथ 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी हरारे पहुंचे, जिन पर एक बार फिर सभी की नजरें रहने वाली हैं। इंग्लैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद अब उनके पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा। 

Advertisement

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस अगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम रविवार (19 जुलाई) को जिम्बाब्वे पहुंची। सीरीज के सभी मुकाबले हरारे में 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे में खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी रॉबर्ट गेब्रियल मुगाबे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते नजर आए।

इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी के अलावा तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और रिंकू सिंह समेत बाकी खिलाड़ी भी एयरपोर्ट पर नजर आए। फैंस अब एक बार फिर वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

टीम इंडिया इस सीरीज में लगातार दो टी20 सीरीज हारने के बाद उतरेगी। पहले आयरलैंड ने भारत को 2-0 से हराया और उसके बाद इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। ऐसे में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के साथ वापसी करना चाहेगी।

वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीरीज भी काफी खास रहने वाली है। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह मिली थी। हालांकि आयरलैंड के खिलाफ उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें तीन टी20 मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने तीन मुकाबलों में 14, 13 और 15 रन बनाए। अब जिम्बाब्वे दौरे पर उनके पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टी20 टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार