इंग्लैंड के स्पिनरों को इस समय श्रीलंका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में एक भी विकेट नहीं मिला और इसने उनकी भारत में विकेट लेने की क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंग्लैंड को भारत में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं।

Advertisement

इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच में मिली जीत में डॉम बेस और जैक लीच ने मिलकर 14 विकेट लिए थे। दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रीलंका ने 381 रन बनाए और इंग्लैंड के स्पिनर ज्यादा प्रभावी नहीं रही।

Advertisement

इंग्लैंड ने आखिरी बार जब भारत का दौरा किया था तो भारत ने 4-0 से जीत हासिल की थी। उस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय स्पिनरों ने 30.35 की औसत से 68 विकेट लिए थे। वहीं इंग्लैंड के स्पिनरों ने 48.1 की औसत से 40 विकेट लिए थे।

इंग्लैंड तीन स्पिनर-मोइन अली, बेस और लीच को लेकर भारत आ रही है। इनमें से बेस और लीच ने पहले भारत का दौरा नहीं किया है।

 

भारत के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने कहा है कि इंग्लैंड के स्पिनर भारत में सफल होंगे इसे लेकर वे आश्वास्त नहीं हैं।

Advertisement

मनिंदर ने आईएएनएस से कहा, "मुझे संदेह है कि वह भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर पाएं। यहां जिस तरह की विकेट हैं उन पर गेंदबाजी करने के आदि इंग्लैंड के स्पिनर नहीं हैं। वह अच्छी विकेटों पर गेंदबाजी करते हैं। टनिर्ंग पिचों पर गेंदबाजी करने कि लिए अलग तरह की काबिलियत की जरूरत है और यह एक कला भी है।"

उन्होंने कहा, "भारतीय पिचों पर स्पिनरों की लाइन और लैंग्थ अलग होती हैं और उसे लेकर तालमेल बिठाना आसान नहीं हैं।"

भारत और इंग्लैंड शुरुआती दो टेस्ट मैच चेन्नई में खेलेंगी और इसके बाद बाकी के दो टेस्ट मैच अहमदाबाद में। भारत में मौसम गर्म रहेगा और इसका मतलब है कि विकेट भी सूखी होंगी।

Advertisement

मनिंदर ने कहा, "उदाहरण के तौर पर, एक बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर एक अच्छी विकेट पर आपकी लाइन ऑफ स्टम्प की होगी जबकि टर्निंग विकेट पर उनकी लाइन लेग स्टम्प की होगी। अच्छी विकेट पर जैसी इंग्लैंड में हैं, अगर आप लेग स्टम्प पर गेंदबाजी करेंगे तो आपको मार पड़ेगी।"

बेस और लीच ने कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं लीच ने 40 विकेट लिए हैं और बेस ने 27।

अली श्रीलंका पहुंचने पर पहले टेस्ट मैच से पहले कोविड-19 पॉजिटिव निकले थे। दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें चुना नहीं गया क्योंकि टीम विजयी संयोजन के साथ गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार