Team India Records: भारतीय क्रिकेट टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। बता दें कि 2002 से वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की यह लगातार दसवीं टेस्ट सीरीज जीत है और शुभमन गिल की कप्तानी में पहली। 

Advertisement

टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज हासिल करने के मामले में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गई है। भारत की पिछले 23 साल में वेस्टइंडीज के खिलाफ दसवीं टेस्ट सीरीज जीत है।  बता दें कि साउथ अफ्रीका ने 1998 से लेकर 2024 तक वेस्टइंडीज को ही लगातार दस टेस्ट सीरीज हराई है। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत वाली दूसरी टीम

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में भारतीय टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। 1916 इंटरनेशनल मैच में यह भारत की 922वीं जीत है औऱ इस लिस्ट में इंग्लैंड को पीछे छोड़ा, जिसके नाम 2117 मैच में 921 जीत दर्ज है। बता दें कि इंग्लैंड का इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास 148 साल का है और भारत का 93 साल का। 

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है, जिसने 2107 इंटरनेशनल मैच में 1158 जीत हासिल की है। 

Advertisement

घर में सबसे ज्यादा टेस्ट जीत वाली तीसरी टीम

टेस्ट क्रिकेट में घर में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में साउथ अफ्रीका को पछाड़कर भारतीय टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। भारत में खेले गए 296 मैच में यह 122वीं जीत है। वहीं साउथ अफ्रीका ने अपने घर में खेले गए 254 मैच में 121 जीत हासिल की है। 

टेस्ट जीत की बराबरी

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गई है। भारत की 596 टेस्ट 185वीं जीत है, वहीं वेस्टइंडीज ने 589 टेस्ट में इतने ही मुकाबले जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार