India vs USA: भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (7 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने खास रिकॉर्ड बना दिया।
टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा जीत हासिल करने का रिकॉर्ड भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। 2024 से यह भारत की लगातार नौंवी जीत है। इस लिस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा, जिन्होंने वर्ल्ड कप में लगातार 8-8 जीत दर्ज की है।
T20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज़्यादा जीत
9 भारत (2024-26) *
8 साउथ अफ्रीका (2024)
8 ऑस्ट्रेलिया (2022-24)
7 भारत (2012-14)
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में नाबाद 84 रन की तूफानी पारी खेली।
इसके जवाब में अमेरिका की टीम 8 विकेट गवाकर 132 रन बना सकी।जिसमें मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट, वरूण चक्रवर्ती ने 1 विकेट हासिल किया।
161 रन वानखेड़े स्टेडियम में 10 टी-20 इंटनरेशनल मैच में किसी भी टीम द्वारा डिफेंड किया गया सबसे कम स्कोर है। इससे पहले साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ यहां हुए मुकाबले में भारत ने 162 रन का स्कोर डिफेंड किया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि आईसीसी टूर्नामेंट में पिछले 25 मैच में यह भारत की 24वीं जीत है।