India vs Zimbabwe 2nd T20: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (7 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। बता दें कि भारतीय टीम की शुरूआत धीमी रही थी और पहले 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन ही बने। 

 
Advertisement

भारतीय बल्लेबाजों ने आखिरी 10 ओवरों में 160 रन जोड़े, इस फॉर्मेट के इतिहास में किसी पूर्ण सदस्य टीम द्वारा आखिरी 10 ओवरों में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले 2007 में केन्या के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए मैच में श्रीलंका ने आखिरी 10 ओवर में 159 रन बनाए थे। 

Advertisement

इसके अलावा भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए थे। 

भारत के लिए इस मैच में ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़ा औऱ 47 गेदों में 7 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 100 रन की रिकॉर्ड पारी खेली। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 47 गेदों में नाबाद 77 रन और रिंकू सिंह ने 22 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए।

गौरतलब है कि पहले मैच में भारतीय टीम को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार