भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत के 193 रन पर 7 विकेट गिर चुके थे और वह हारता दिख रहा था। लेकिन, 8वें विकेट के लिए दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने 84 रनों की नाबाद साझेदारी करके श्रीलंका के जबड़े से जीत छीन ली।

Advertisement

कोलंबो के मैदान पर टीम इंडिया को मिली इस जीत का जश्न डरहम में भी विराट कोहली एंड कंपनी द्वारा मनाया गया। इंडियन क्रिकेट टीम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट कोहली और उनकी टीम कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले को टकटकी लगाते हुए देख रही थी।

Advertisement

टीम इंडिया ने जैसे ही रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को शिकस्त दी वैसे ही डरहम में मौजूद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने इसका जश्न मनाया। विराट कोहली के अलावा टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को भी वीडियो में देखा गया। वहीं आर अश्विन और चेतेश्वर पुजारा को बस में इस जीत को सेलिब्रेट करते हुए देखा गया।

बता दें कि टीम इंडिया डरहम में इंग्लैंड सीरीज से काउंटी सिलेक्ट XI के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है। वहीं अगर मैच की बात करें तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 275 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को दीपक चाहर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 49.1 ओवर में हासिल कर लिया। दीपक चाहर ने नाबाद 69 रन बनाए। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार