भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन चायकाल के समय तक 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम अभी भी पहली पारी में 244 रन पीछे है है और टीम फॉलोऑन बचाने के लिए 45 रनों की दरकार है। दूसरे सत्र के अंत पर रविंद्र जडेजा 65 रन और मोहम्मद सिराज 1 रन नाबाद रहे। 

Advertisement

चौथे दिन 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम को पहले सत्र में दो झटके लगे। कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप हुए और 27 गेंदों में 10 रन बनाए। वहीं केएल राहुल ने शानदार पारी खेलते हुए 139 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 84 रन बनाए। वहीं बारिश के चलते दूसरे सत्र में भी ज्यादा खेल नहीं हुआ। नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में भारत को दूसरे सत्र में एक झटका लगा, उन्होंने 61 गेंदों में एक चौके की मदद से 16 रन बनाए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में अभी तक पैट कमिंस ने 3 विकेट और मिचेल स्टार्क 2 विकेट, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन ने 1-1 विकेट लिया है। 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पहली पारी में 445 रन बनाए। जिसमें ट्रैविस हेड ने 152 रन, स्टीव स्मिथ ने 101 रन और एलेक्स कैरी ने 70 रन की पारी खेली। 

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट, आकाश दीप और नीतीश रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार