Advertisement

भारतीय टीम एडिलेड के मैदान पर पहला टेस्ट मुकाबला हार चुकी है और अब उसे मेलबर्न के मैदान पर 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलना है।

Advertisement

 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में कुल 5 बदलाव के साथ उतर सकती है। इसमें सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि टेस्ट स्पेशलिस्ट हनुमान विहारी की जगह बाएं हाथ के बेजोड़ ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा टीम में शामिल हो सकते है। इसके अलावा पृथ्वी शॉ की जगह केएल राहुल टीम की ओपनिंग कमान संभालेंगे तथा शुभमन गिल मिडिल ऑर्डर में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

 

इन सब बदलाव के अलावा पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजी में फेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा की जगह ऋषभ पंत का आना भी लगभग तय है।

Advertisement

 

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा,"युवा ओपनर पृथ्वी शॉ की जगह केएल राहुल टीम में शामिल हो सकते है। शुभमन गिल भी अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे और वो चौथे नंबर पर विराट कोहली की जगह लेंगे। जडेजा फिट हो चुके है, ऐसे में हनुमा विहारी की जगह वो टीम में जगह बना सकते है। विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को भी अपनी जगह से हाथ धोना पड़ सकता है और उनकी जगह ऋषभ पंत के टीम में शामिल होने की पूरी संभावना है। चोटिल मोहम्मद शमी की जगह सैनी या सिराज में से कोई एक गेंदबाज लेगा।"

बीसीसीआई के अधिकारी ने आगे बात करते हुए कहा कि नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज पहले से ही टीम में मौजूद है इसलिए अभी तक मैनेजमेंट ने मोहम्मद शमी का कोई रिप्लेसमेंट नहीं बुलाया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार