नई दिल्ली, 14 अगस्त। भारतीय टीम के मैनेजर सुनील सुब्रामण्यम 2018 में आस्ट्रेलिया में अपने खराब के व्यवहार के बाद बेशक बच गए हों, लेकिन वेस्टइंडीज में अपने व्यवहार के दोहराव के कारण अब वह संकट में हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दो उच्चायोग को कहा था कि कैरिबिया में जिस विज्ञापन को फिल्माना है उसके लिए वह टीम के मैनेजर सुब्रामण्यम से संपर्क करें, लेकिन जब त्रिनिदाद एंव टोबागो में मौजूद भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने सुब्रामण्यम से संपर्क किया तो उन्होंने अधिकारियों को तवज्जो नहीं दी। 

Advertisement

बीसीसीआई के एक कार्यकारी ने आईएएनएस से कहा कि पहले इस तरह की हरकतों को नजरअंदाज किया गया। इसी कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि अगर बात उच्चायोग की नहीं होती और सीओए के मुखिया विनोद राय पर आंच नहीं आती तो इस बार भी इस घटना को नजरअंदाज किया जाता। 

Advertisement

उन्होंने कहा, "पहले इस तरह की हरकतें हुई थीं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया। इसी कारण उनका हौसला बढ़ा है। अब क्योंकि राय तक बात आ गई है तो कार्रवाई की जा सकती है।"

विश्व कप के दौरान भी बोर्ड के अधिकारी उनके व्यवहार से खुश नहीं थे। 

अधिकारी ने कहा, "जिस किसी ने भी मैनेजर से बात की वह मैनेजर के व्यवहार से बेहद निराश हुआ। अपने दोस्तों के लिए टिकट और पास इकट्ठे करना उनकी प्राथमिकता है और अपने पद की जिम्मेदारी निभाना उसके बाद आता है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार