भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां द रोज बाउल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले का पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया और टॉस हुए बिना ही स्टंप्स की घोषण कर दी गई। 

Advertisement

पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ने से खिलाड़ी और फैंस दोनों ही निराश हैं लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय खिलाड़ी साउथैम्पटन में बारिश के बावजूद एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ऑफ स्पिनर आर अश्विन समेत कोचिंग स्टाफ भी 'Game of dart' खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अश्विन सबसे ज्यादा इस गेम का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं और इसे जमकर शेयर भी किया जा रहा है।

वहीं, अगर इस महामुकाबले की बात करें, तो आपको बता दें कि भारतीय टीम ने गुरूवार को ही इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी जिसमें उसने दो स्पिनरों और तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया था। लेकिन, पहले दिन का खेल बारिश में धूलने के बाद अब टीम इंडिया इस प्लेइंग इलेवन में बदलाव के बारे में सोच रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार