भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज से पहले जुलाई में भारत-ए के खिलाफ दो वार्मअप मैच खेलेगा। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होगा।

Advertisement

नॉर्थम्पटनशायर और लीसेस्टरशायर इन दो चार दिवसीय मैचों की मेजबानी करेगा। पहला मैच 21 से 24 जुलाई तक नॉर्थ हेम्पटनशायर के द काउंटी ग्राउंड में होगा जबकि दूसरा 28 से 31 जुलाई तक लीसेस्टरशायर के ग्रेस रोड में खेला जाएगा।

Advertisement

लीसेस्टरशायर के चेयरमैन महमूद ड्यूक ने कहा, " इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज से पहले अपने अंतिम अभ्यास मैच में इन सितारों को चार दिनों तक एक्शन में देखना पूरे विश्व के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक अनूठा अवसर होगा।"

उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि टिकटों की मांग बहुत अधिक होगी। बिक्री की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी, और हम प्रशंसकों को सोशल मीडिया और आगे के विवरण के लिए लीसेस्टरशायर की वेबसाइट पर इसकी जानकारी देंगे।"

दोनों मैचों के लिए टिकटों की बिक्री मार्च में होगी। जाएंगे। नॉर्थम्पटनशायर ने टिकटों की बिक्री की तारीखों की अभी घोषणा नहीं की है जबकि लीसेस्टरशायर ने कहा कि दूसरे अभ्यास मैच के लिए 15 मार्च से टिकटों की बिक्री करेगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट ट्रेंट ब्रिज में चार अगस्त से खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 12 अगस्त से लॉर्डस में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए लंदन का दौरा करेगी।

Advertisement

तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हेडिंग्ले जबकि जबकि चौथा टेस्ट दो सितंबर से द ओवल में खेला जाएगा। अंतिम टेस्ट 10 सितंबर से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार