17 अगस्त,नई दिल्ली। वर्ल्ड के महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम को ठीक 7:29 बजे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की। धोनी ने यह घोषणा अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के माध्यम से की जिसमें उन्होंने अपने करियर के सुनहरे पलों को कैद किया था।

Advertisement

वर्ल्ड क्रिकेट अभी धोनी के रिटायरमेंट वाली खबर से पूरे शोक में डूबा था तभी उनके साथी खिलाड़ी और भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया। दोनों की एक साथ रिटायरमेंट वाली खबर ने सबको हैरान कर दिया।

Advertisement

सुरेश रैना ने दैनिक जागरण को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों ने अपने रिटायरमेंट की योजना बहुत पहले ही बना ली थी और दोनों ने इसके लिए इसी दिन यानी 15 अगस्त को चुना था। 

रैन ने कहा कि, " हम दोनों ने पहले ही रिटायरमेंट के प्लान बना लिया था। धोनी का जर्सी नंबर 7 है तथा मेरा 3 है, यह एक साथ मिलकर 73 बनाता है। क्योंकि भारत ने इस साल अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाया इसलिए हमें क्रिकेट को अलविदा कहने के लिए इससे बेहतर तारीख नहीं मिल सकती थी।"


आपकों बता दें की धोनी का जर्सी नंबर 7 भी बहुत लोकप्रिय है। उन्होंने अपनी कप्तानी , बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में भारत के लिए कई मैच जीताऊ कारनामे किये है। रैन और धोनी के एक साथ संन्यास लेते ही पूरे क्रिकेट जगत सदमें में चला गया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये दोनों अचानक से क्रिकेट से दूरी बना लेंगे।

दोनों ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन धोनी और रैना अगले महीने यूएई में 19 सितंबर से होने वाले आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार