आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी। इस दौरान साइथ अफ्रीका की टीम बेहद असमंजस में चल रही है और उनके कप्तान टेंबा बावुमा परेशान चोट से परेशान चल रहे हैं।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की टीम परेशान चल रही है और जब एक साथ टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों ने संन्यास लिया है तब से टीम में परेशानी का आलम बना हुआ है। उनके कप्तान टेंबा बावुमा अपने फैसलों को लेकर कई बार चर्चा का विषय रहे हैं। अब बावुमा ने एक बार फिर एक अटपटा बयान दिया है।

Advertisement

बावुमा ने कहा कि यूएई के की विकेटों पर रन बनाना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आईपीएल को देखकर ऐसा लग रहा है कि बल्लेबाजों के लिए यह टूर्नामेंट आसान नहीं होने वाला।

बावुमा ने कहा," एक बल्लेबाज के तौर पर मुझे अच्छा विकेट चाहिए होता है। हालांकि आईपीएल को देखकर ऐसा लग रहा है कि बल्लेबाजों को इतनी सुविधा नहीं मिलेगी। हमें वहां पर काफी सावधानी पूर्व बल्लेबाजी करनी होगी। हमें चालाकी से पेश आना होगा। 150-160 का स्कोर यहां पर जीतने वाला स्कोर लग रहा है। एक बल्लेबाज के तौर पर हमें गहरा जाना होगा।"

बावुमा का कहना है कि वो क्विंटन डी कॉक के साथ ओपनिंग करेंगे या फिर तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए देखेंगे। साउथ अफ्रीका का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार