Temba Bavuma Uppercut Six: साउथ अफ्रीका ने डरबन के किंग्समीड में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच पर अपना शिकंजा पूरी तरह से कस लिया है। अफ्रीकी टीम ने अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही मेजबान टीम की कुल बढ़त 281 रन की हो गई है। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए इस टेस्ट में गेंदबाजों ने तो कमाल दिखाया ही लेकिन उससे पहले अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने पहली पारी में अर्द्धशतक लगाकर अपनी टीम को 191 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बावुमा ने 117 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन की जुझारू पारी खेली। उनकी इस पारी में कई दर्शनीय स्ट्रोक देखने को मिले लेकिन उनका एकमात्र छक्का हर किसी का दिल जीत गया।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर उनके छक्के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद पर हवा में उड़कर अपर कट खेलते हैं और उनके बल्ले के साथ गेंद का कनेक्शन इतना शानदार होता है कि गेंद स्लिप कॉर्डन के ऊपर से छक्के के लिए चली जाती है। बावुमा के इस फ्लाइंग छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

पहली पारी में 191 रन बनाने के बाद अफ्रीकी गेंदबाजों ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। मार्को यान्सेन की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की टीम 13.5 ओवर में सिर्फ 42 रन पर ऑलआउट हो गई, जो एक टेस्ट पारी में उसका सबसे कम स्कोर है। पहली पारी में साउथ अफ्रीका को 149 रन की विशाल बढ़त मिल गई। कामिंदु मेंडिस 13 रन और लाहिरू कुमारा नाबाद 10 रन के अलावा श्रीलंका का कोई खिलाड़ी पहली पारी में दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंचा। अब दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान टेम्बा बावुमा 24 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 17 रन बनाकर नाबाद रहे। उनसे पहले एडेन मार्करम ने 47 रन की पारी खेली। वहीं टॉनी डी जॉर्जी (17) और वियान मल्डर (15) सस्ते में आउट हुए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार