मुंबई, 29 अगस्त | भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर यहां बांद्रा स्थित सेंट एंथोनी वृद्धाश्रम में पहुंचे। ट्विटर पर शेयर किए गए 45 सेकेंड के वीडियो में तेंदुलकर को वृद्ध महिलाओं के साथ कैरम खेलते और हंसी-मजाक करते हुए देखा जा सकता है। 

Advertisement

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "सेंट एंथोनी वृद्धाश्रम में इन बेहतरीन महिलाओं के साथ समय बिताया। उनका प्यार पाकर धन्य महसूस किया। कैरम के लिए वे सभी बहुत उत्सहित थी।"

Advertisement

उन्होंने लिखा, "माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है, खेल और फिटनेस हर किसी के लिए है।"

इस बीच शीर्ष महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें समुद्र किनारे अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है।

इससे पहले, मोदी ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में एक देशव्यापी फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया और स्वास्थ्य एवं बेहतर जिंदगी के प्रति लोगों से और अधिक जागरूक होने का आग्रह किया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार