क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर अपनी दरियादिली से अपने करोड़ो फैंस का दिल जीत लिया है।

Advertisement

भारत अभी कोरोना की महामारी से जूझ रहा है और ऐसे में सचिन ने जरूरतमंदों की मदद के लिए एक बड़ा हाथ बढ़ाया है। दिग्गज बल्लेबाज ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए एक करोड़ रूपए का दान किया है। सचिन ने ये रकम ऑक्सीजन खरीद और हर संभव जगहों पर ऑक्सीजन के पहुंचाने हेतु दान दिया है।

सचिन का यहा दान 'मिशन ऑक्सीजन' के लिए गया है। उनके पैसे से लोगों की जान बचाने वाले ऑक्सीजन का इंतजाम करके देश के अलग-अलग कोने में संक्रमीत लोगों के लिए भेजा जाएगा।

Advertisement

सचिन ने इस बात का जिक्र अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से किया और लिखा कि कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में वो लोगों की मदद के लिए एक पहल कर रहे हैं।

इसके अलावा सचिन ने कहा कि जब वो मैदान पर खेल रहे थे तब सभी क्रिकेट फैंस ने उनका साथ दिया था और यह समय है कि इस बार एक बार फिर सभी लोग एकजुट होकत इस बीमारी से लड़े।

बता दें कि सचिन ने जिस संस्था "मिशन ऑक्सीजन" को यह 1 करोड़ दान किया है वो दिल्ली एनसीआर की एक संस्था है जो वर्तमान में कई हॉस्पीटल में मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराने का काम कर रही है।

Advertisement

बता दें कि सचिन भी पिछले महीनें कोरोना की चपेट में आ गए थे और उन्होंने भी कुछ समय हॉस्पीटल में गुजारा था।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार