मुंबई ,19 मई | क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मंगलवार को एक नए अवतार में नजर आए। सचिन ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर का हेयरकट किया है और इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। 

Advertisement

कोरोनावायरस महामारी के कारण इस समय दुनिया में तमाम क्रिकेट गतिविधियां स्थगित हैं। इस बीच क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े हुए हैं। कई सेलिब्रिटी अपने घर पर ही हेयरकट करने का वीडियो भी शेयर कर चुके हैं।

Advertisement

नए वीडियो में सचिन बेटी सारा की मदद से बेटे अर्जुन के बाल काटते नजर आ रहे हैं। सचिन ने इसके लिए बेटी सारा को धन्यवाद भी कहा है।

सचिन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "एक पिता के रूप में आपको कई सारी चीजें करने की जरूरत होती है। वो चाहे बच्चों के साथ खेलना हो, जिम करना हो या फिर उनके बाल काटने हों। हेयरकट कैसा भी हुआ हो अर्जुन तुम हमेशा हैंडसम लगते हो। मेरी सैलून असिस्टेंट सारा तेंदुलकर को बहुत बहुत धन्यवाद।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार