ढाका, 18 अक्टूबर | बांग्लादेश के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट प्रारूप में खेलने वाले बल्लेबाज सब्बी हुसैन अब टेस्ट क्रिकेट में करियर की शुरुआत के लिए तैयार हैं। एक वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 24 वर्षीय खिलाड़ी को कुछ दिनों पहले तक टीम के लिए टेस्ट मैच खेलते देखने के बारे में सोचना भी मुश्किल था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शामिल किए जाने के बाद यह संभव नजर आ रहा है। 

OMG: कोहली के हमशक्ल के साथ किया गया ऐसा सलूक, स्टेडियम से बाहर निकाला गया

Advertisement

बांग्लादेश के कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने कहा कि टीम प्रबंधन इस संबंध में काम कर रही है, जिसमें 11 सदस्यीय टीम में सब्बीर को भी शामिल किया गया है। 

माइकल क्लार्क ने ऐसी ड्रीम टेस्ट टीम चुनकर इस महान खिलाड़ी का उड़ाया मजाक

Advertisement

एकदिवसीय और टी-20 मैचों में सब्बीर की बल्लेबाजी की तकनीक कई बार जांच के दायरे में आई है। हालांकि, क्रिकेट खिलाड़ी ने सभी आलोचनाओं को पीछे छोड़ते हुए अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करना जरूरी समझा। 

BREAKING: दूसरे वनडे में सुरेश रैना की वापसी, इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता

बांग्लादेश के दाएं हाथ के बल्लेबाज सब्बीर ने पिछले आठ साल में 35 मैच खेले हैं और इसमें 38.71 की औसत से तीन शतक लगाए। 

BREAKING: गौतम गंभीर और ईशांत शर्मा की वापसी, फिर से दिखेंगे क्रिकेट के मैदान पर

इस ओर जहां चयनकर्ताओं ने उनके एक खिलाड़ी के तौर पर विकसित होने पर अधिक ध्यान दिया, वहीं हथुरुसिंघा सब्बीर को लेकर आशावादी रहे हैं।  टेस्ट क्रिकेट में हाथ आजमाने के बाद से ही सब्बीर अपनी हाल की फॉर्म से काफी प्रभावित हैं। 

माइकल क्लार्क ने ऐसी ड्रीम टेस्ट टीम चुनकर इस महान खिलाड़ी का उड़ाया मजाक

इसके अलावा, पिछले साल सब्बीर ने दक्षिण अफ्रीका और भारत दौरे पर भी बांग्लादेश-ए टीम के लिए टेस्ट मैचों में अपने खेल का प्रदर्शन किया था।  सब्बीर ने कहा, "मैं लंबे प्रारूप वाले क्रिकेट मुकाबलों में भी अच्छा खेल सकता हूं और दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान इस संबंध में मेरा आत्मविश्वास और भी मजबूत हुआ है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार