18 मई, बैंगलोर (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के 51वें मैच में आरसीबी की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराने में सफल रही। इस मैच में एबी डीविलियर्स हीरो बनकर उभरे।

Advertisement

पहले तो अपनी बल्लेबाजी से एबी डीविलियर्स ने धमाका किया और शानदार 69 रन की पारी खेलने में सफल रहे। इसके अलावा एबी डीविलियर्स ने अपनी फील्डिंग से भी कमाल किया।

Advertisement

एबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का एक शानदार कैच हवा में उड़कर लपका। यह कैच साल 2018 का सबसे बेहतरीन कैच में शुमार हो गया है।

एबी डीविलियर्स को उनके द्वारा ऑलराउंड परफॉर्मेंस करने के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। आपको बता दें कि जब एबी ने ऐसा कमाल का कैच लपका था तो कोहली भी हैरान रह गए थे। 

मैच के  बाद विराट कोहली ने एबी के द्वारा ऐसे कैच को लपकने को लेकर बात की और कहा कि मैदान पर एबी ने जो ये कैच पकड़ा है वो बिल्कुल स्पाइडर मैन की तरह है। एबी सही मायनें में टीम के स्पाइडर मैन हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार