सिडनी, 17 अप्रैल | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डैरेन लैहमन ने अपने और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम के एक वीडियो पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी। इस वीडियो में दोनों के बीच बेहतरीन प्रतिद्वंद्विता देखी जा सकती है। लैहमन ने माना है कि उन्होंने अपने करियर में जितने गेंदबाजों को खेला उनमें अकरम सर्वश्रेष्ठ थे।
Advertisement
ऑस्ट्रेलिया के कोच ने ट्वीट करते हुए लिखा, "उस दिन भाग्यशाली रहा था। मैंने जितने गेंदबाजों को खेला उनमें से अकरम सर्वश्रेष्ठ थे।'
Advertisement
दोनों खिलाड़ियों का यह वीडियो 1996 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए वनडे मैच मैच का है जिसमें लैहमन ने अकरम की गेंद को डीप मिडविकेट पर छक्के के लिए मारा था।
इसके बाद अकरम ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पर बाउंसर बरसाई और कुछ कहा भी। अगली गेंद पर लैहमन ने एक रन ले अपना अर्धशतक पूरा किया।