विराट कोहली, एक ऐसा खिलाड़ी जिसके आज लाखों फैंस हैं। विराट को पसंद करने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद है। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल, इंडियन टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है जहां इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान कोहली अपनी एक नन्ही फैंस से मिलते नजर आए। खास बात यह है कि विराट कोहली को उनकी फैन ने एक खास तोहफा भी दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

यह वीडियो खुद बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। वायरल वीडियो में विराट कोहली अपने फैंस से मिलते नजर आ रहे हैं। कोहली ने फैंस को ऑटोग्राफ दिये और इसी बीच एक नन्ही फैन ने कोहली को अपने हाथों से बनाया ब्रेसलेट गिफ्ट किया। कोहली नन्ही फैन से मिले तोहफे को पाकर काफी खुश नजर आए और उन्होंने इसके लिए शुक्रिया भी कहा।

Advertisement

बता दें कि हाल ही में इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान भी मेजबान टीम के घर पर कोहली का क्रेज देखने को मिला था। क्वीन्स पार्क ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में कैरेबियाई विकेटकीपर बैटर जोशुआ डी सिल्वा ने कोहली की बल्लेबाजी के दौरान उन्हें यह बताया था कि उनकी मां विराट की बहुत बड़ी फैन है। इस मैच के बाद जोशुआ ने अपनी मां की मुलाकात विराट कोहली से भी करवाई थी।

बात करें अगर इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज की तो दूसरे वनडे मैच में कोहली और कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया था, लेकिन यह फैसला टीम पर भारी पड़ा और कैरेबियाई टीम ने मेहमानो को 6 विकेट से धूल चटाई। तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है और अब ऐसे में जो भी टीम तीसरा और आखिरी मुकाबला जीत जाएगी वह सीरीज भी अपने नाम कर लेगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार