The Hundred: द हंड्रेड के उद्घाटन मैच में भारतीय बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने 16 गेंदों में 29 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। हरमनप्रीत कौर की इस पारी के बाद प्रशंसकों, क्रिकेटरों और खेल के अन्य क्रिटिक द्वारा दुनिया के सभी कोने से इस खिलाड़ी की तारीफ की गई। हरमनप्रीत कौर के इस प्रदर्शन पर इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स का भी रिएक्शन आया जिसके बाद वह ट्रोल हो गए।

Advertisement

सैम बिलिंग्स ने हरमनप्रीत कौर की तारीफ करते हुए उनकी आक्रामकता के बारे में लिखा, 'हरमनप्रीत कौर एक गन हैं।' दुर्भाग्य से, सैम बिलिंग्स द्वारा की गई इस तारीफ को भारतीय फैंस पचा नहीं पाए और बिलिंग्स को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'हमारी लड़की पर लाइन मारना बंद करो।'

Advertisement

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसपर लाइन मत मारो। वो नॉन इंडियन खिलाड़ी से शादी नहीं करेगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमारी बहन को लाइन दे रहा है। कटेगा इसका भी।' वहीं अन्य यूजर्स द्वारा भी कमेंट करके सैम बिलिंग्स को ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि हरमनप्रीत कौर ने अपने पारी में छह शानदार चौके लगाए थे।

हरमनप्रीत कौर की इस पारी के बावजूद उनकी टीम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (महिला) को द हंड्रेड के उद्घाटन मैच में ओवल इनविंसिबल्स (महिला) के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। द हंड्रेड क्रिकेट का नया प्रारूप है जिसमें 100 गेंदों का मैच होता है। और 1ओवर में 5 गेंद फेंकी जाती है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार